फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी: पुरुष में बांदा और महिला वर्ग में दिल्ली बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बेलाताल (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के बछेछरकलां गांव में चल रही अंतर जनपदीय महिला-पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार की रात महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें दिल्ली व बांदा की टीमें विजेता बनीं। कबड्डी देखने के लिए आसपास के गांव के सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। समापन पर विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।

बछेछरकलां ग्रामप्रधान रणविजय के पिता स्व. शीतल प्रसाद की पुण्यस्मृति पर आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कराया। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला दिल्ली और बनारस के बीच खेला गया। दिल्ली की टीम ने चार अंकों की बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के फाइनल में निवाड़ी और बांदा की टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसमें बांदा की टीम विजेता बनीं। कबड्डी में रेफरी की भूमिका लकी शर्मा, सुनील राजपूत व जीतेंद्र मिश्रा ने निभाई जबकि संचालन गोरखा के दिनेश पांचाल ने किया। समापन पर ग्राम प्रधान व अन्य अतिथियों ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, शील्ड और चेक देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें