फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर इमारत में शिक्षा ग्रहण कर रहे जूनियर स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिजहरी की इमारत जर्जर होने से छात्र-छात्राएं खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय भवन के जर्जर हालत में होने के बावत प्रधानाचार्य द्वारा अनेकों बार बीएसए से लेकर उच्चाधिकारियों तक को अवगत करा दिया गया है। इंतजाम न होने से बच्चे सहमे रहते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1971 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिजहरी की इमारत का निर्माण कराया गया था। विद्यालय की 50 साल पुरानी इमारत होने के कारण कक्षाओं की छतों के बड़े-बड़े सीमेंट, गिट्टी के धपरे गिर रहे हैं। इससे अध्यापकों ने बच्चों को कक्षों से बाहर बैठाना शुरू कर दिया है। विद्यालय की इमारत में मात्र तीन कमरे हैं। जिसमें से एक कमरे की हालत दयनीय होने के कारण अब उसमें बच्चे नहीं बैठ रहे हैं। भीषण गर्मी, तेज धूप और बारिश के दिनों में बच्चों को बाहर बैठाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कक्षाओं की व्यवस्था न होने से अभिभावकों में भी खासा आक्रोश है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाराम वर्मा ने बताया कि विद्यालय में चारों तरफ बाउंड्रीवाल बन रही है। विद्यालय परिसर में खेल मैदान, झूले और फूल-फुलवारी लगी है, लेकिन बच्चों के बैठने के लिए कमरों की समुचित व्यवस्था नहीं है, इससे शिक्षण कार्य कराने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस बावत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आजतक विद्यालय में न तो एकल कक्षों का निर्माण कराया गया और न ही विद्यालय की नई इमारत बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें