फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार समाज के विवाह सम्मेलन में 25 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के विवाह सम्मेलन में पहले दिन 25 जोड़ों का विवाह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू रीति रिवाज से वैवाहिक रस्में कराई गईं। देर रात तक वरमाला के दौरान समाज के लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। समिति की ओर से नवदंपति जोड़ों को उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन

कस्बे के चिंतामणि आदर्श विद्यालय में चल रहे समारोह में विवाह कराए गए। वरमाला के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, महामंत्री अमित शर्मा, योगेश मिश्रा आदि ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। विवाह सम्मेलन में वर व वधू पक्ष के लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। मंगलवार की सुबह विदाई कराई गई। आयोजक बद्री प्रसाद स्वर्णकार ने बताया कि दूसरे दिन 15 जोड़ों ने विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जिनका विवाद रात में संपन्न कराया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से खानपान व ठहरने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें