फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सराफा दुकान से 10 लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दुकान में सो रही वृद्धा के हाथ-पैर बांधने व मुंह दबाने का आरोप
विज्ञापन

-पुलिस बोली, मामला संदिग्ध, कराई जा रही जांच
फोटो 09 एमएएचपी 15 परिचय-सराफा दुकान में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। थाना खन्ना के कहरा गांव में घर पर खुली सराफा दुकान से चोरोंं ने 30 हजार की नकदी समेत 10 लाख के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित का आरोप है कि दुकान पर सो रही वृद्ध दादी के आरोपियोंं के हाथ-पैर बांधे और मुंह दबाया। हालांकि, पुलिस मामला संदिग्ध बता रही है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

कहरा गांव निवासी साहिल सोनी घर पर ही सराफा दुकान किए है। बृहस्पतिवार की रात वह भोजन कर मकान के कमरे में सो गया जबकि वृद्ध दादी कस्तूरी दुकान में लेटी थी। तभी बगल के मकान से चोर अंदर घुसे और नकदी व आभूषण ले गए। सुबह जब साहिल दुकान पहुंचा तो सामान बिखरा मिला। पीड़ित का आरोप है कि चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले दुकान पर सो रही दादी के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह दबाया। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान से 30 हजार की नकदी, 40 ग्राम सोने के आभूषण व साढ़े तीन किलो चांदी के जेवरात ले गए हैं। चोरी की घटना के दौरान और बाद में वृद्धा ने शोर-शराबा क्यों नहीं मचाया, इससे मामले में संदिग्धता उजागर हो रही है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। हर पहलू की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें