फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शिक्षक के मकान से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 01 परिचय-घटना के बाद टूटी अलमारी व बक्सा और बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी के कस्बा महोबकंठ में रविवार रात चोरों ने शिक्षक के मकान को निशाना बनाते हुए 80 हजार की नकदी और 22 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय गृहस्वामी मकान में ताला लगाकर परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है।
विज्ञापन

महोबकंठ निवासी महेश्वरी प्रसाद मध्यप्रदेश के परिषदीय विद्यालय में सरकारी शिक्षक हैं। उनका बेटा अमित पटेल खेती-किसानी करता है। रविवार को महेश्वरी प्रसाद परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। देर रात चोर छत पर चढ़कर घर के अंदर दाखिल हुए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और बक्सों में रखी नकदी व जेवर चोरी कर लिए। सोमवार की सुबह जब परिजन घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित ने बताया कि चोर 80 हजार रुपये की नकदी, सोने की झुमकी, सुई-धागा, बाला, चार जोड़ी सोने के टॉप्स, दो जंजीर, दो मंगलसूत्र, चार अंगूठी, चांदी की 12 जोड़ी पायल, बिछिया समेत करीब 22 लाख रुपये के आभूषण ले गए हैं। चोरी की वारदात से ग्रामीणों में खलबली है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें