फोटो 08 एमएएचपी 07 परिचय-इमरजेंसी के निरीक्षण फॉर्मासिस्ट प्रदीप कुमार को निर्देश देते जेडी स्व
महोबा। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अभय प्रताप सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। हेल्थ एटीएम में ग्लूकोज स्ट्रिप न होने और ऑक्सीजन सेंसर खराब होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने हेल्थ एटीएम शीघ्र दुरुस्त कराते हुए मरीजों को इसका लाभ देने के निर्देश दिए। कहा कि डॉक्टर मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं लिखें, जरूरत पड़ने पर जन औषधि केंद्र की दवाएं लिखी जाएं।
निरीक्षण के दौरान जेडी ने ओपीडी, हेल्थ एटीएम कक्ष, जन औषधि केंद्र, नर्स रूम, ब्लड बैंक की व्यवस्थाएं परखीं। ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ अधिक मिलने पर सीएमएस को निर्देश दिए कि अस्पताल में प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों को पर्चा लगाने, भीड़ संभालने की भी जिम्मेदारी दी जाए। इमरजेंसी के निरीक्षण में फॉर्मासिस्ट प्रदीप को निर्देश दिए कि गोल्डन ऑवर में आए घायल व्यक्ति को लाने वाले की पूरी जानकारी ली जाए। इमरजेंसी में भर्ती मरीज गनेशी के बेटे छोटेलाल से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। ब्लड बैंक में सुविधाएं बेहतर मिलने पर संतुष्टि जताई। निरीक्षण में सीएमएस डॉ. सुरेश, रवि, रीतेश पांडेय, नदीम अहमद स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।