फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भक्तों ने श्रद्धा, भक्ति और रामधुन से लगाई गोरखगिरि परिक्रमा

Wed, 08 Oct 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 07 एमएएचपी 06 परिचय-गोरखगिरि की परिक्रमा लगाते भक्त। स्रोत: समिति - फोटो : मोतिगरपुर स्वास्थ्य केंद्र के बिजली बोर्ड के पास खुले तार।
विज्ञापन
महोबा। शरद पूर्णिमा पर गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को भक्तों ने श्रद्धा, भक्ति व रामधुन के साथ ऐतिहासिक गोरखगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई। इसके बाद हवन-पूजन, सत्संग और गोष्ठी का आयोजन हुआ। समिति प्रमुख डॉ. लालचंद्र अनुरागी ने कहा कि इस दिन भगवान कृष्ण ने गोपियों से रास रचाया था।
विज्ञापन

शिव तांडव मंदिर से शुरू हुई परिक्रमा यात्रा पठवा के बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, कबीर आश्रम, हाजी फिरोजशाह की दरगाह, काली माता, छोटी चंद्रिका मंदिर होते हुए गुजरी। सत्संग में समिति प्रमुख ने कहा कि शरद पूर्णिमा को चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है। पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि इस पर्वत पर 14 वर्ष के वनवास काल के दौरान भगवान राम की चरण रज पड़ने से यह पर्वत धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष देने वाला है। साध्वी सुनीता ने वाल्मीकि रामायण के भगवान राम के आदर्श चरित्र के श्लोक सुनाए। परिक्रमा यात्रा में रज्जू द्विवेदी, पं. हरीशंकर नायक, गौरीशंकर, शिक्षक छेदालाल, पवन चौरसिया, परशुराम, चंद्रभान, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें