हाकी मैच में गेंद के लिए दौड़ते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मैच रेलवे जबलपुर और साई हास्टल बनारस के बीच खेला गया। जिसमें बनारस ने जबलपुर को 3-2 गोल से हराकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मैच रविवार को रेलवे झांसी और साई हास्टल बनारस के बीच खेला जाएगा।शनिवार को डाक
बंगला मैदान चरखारी में मैच की शुरूआत चेयरमैन प्रतिनिधि मुइनुद्दीन उर्फ मुइया ने खिलाड़ियों केपरिचय से कराया। मैच शुरू होते ही जबलपुर के खिलाड़ी नीलेश ने पहला गोल करके बढ़त बना ली। लेकिन, बनारस के खिलाड़ी विजय ने गोल करके मैच बराबर कर दिया।दूसरे हाफ का मैच शुरू होते ही
दोनों टीमें गोल करने के लिए संघर्ष करती रहीं। मैच शुरू होने के थोड़ी देर बाद बनारस के खिलाड़ी गगन राजधर ने दूसरा गोल कर दिया। इसके बाद बनारस के ही अभिनव सिंह ने तीसरा गोल करके जबलपुर की टीम को दबाव में ले लिया। बनारस के खिलाड़ियों द्वारा लगातार तीन गोल किए जाने ने
जबलपुर की टीम लड़खड़ा गई। जबलपुर की टीम को चार पेनाल्टी कार्नर मिलने के बाद भी वह एक भी पेनाल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदल सके। मैच के रेफरी अलताफ रहमान और जावेद खान रहे।