फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनरीक्षण अभियान में महिला मतदाताओं के नाम सूची में बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक संपंन हुई। जिसमें महिला मतदाताओं के सूची में नाम बढ़ाने व जेंडर रेशियो को सही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदारों को अपने स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए ताकि सभी मतदाता पहचान संबंधी त्रुटियों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में संशोधन के लिए विशेष अभियान के तहत 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 27 जनवरी तक दावों का निस्तारण करने के बाद 7 फरवरी तक फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में वहीं व्यक्ति पात्र होंगे, जो एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पदाभिहीत अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। मतदेय स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में फार्म 6, 6क, 7, 8 व 8क उपलब्ध रहने चाहिए। फार्म जमा करते समय पावती रसीद अवश्य दी जाए।
उन्होंने सभी बूथ लेवेल अधिकारियों को डोर-टू-डोर जाकर सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि वे आश्रयहीन, घुमंतू जनजाति समूह, दिव्यांग व्यक्तियों, मजदूरों व अन्य प्रकार से वंचित व्यक्तियों का पात्रता अनुसार मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नाम शामिल करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएसए व डीआईओएस को निर्देश दिए कि वे पुनरीक्षण अवधि में युवा मतदाताओं के नाम अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष ध्यान दें। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों पर विधान सभावार बूथ लेवेल एजेंट की तैनाती कर इस अभियान में विशेष सहयोग की अपील की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस वर्मा, सीडीओ हीरा सिंह, एसडीएम कुलपहाड़ मो. उवैस, एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, बसपा के जगदीश वर्मा, कांग्रेस से मुकेश कुमार सक्सेना आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें