महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुलपहाड़ के नवनिर्मित भवन का भौतिक सत्यापन किया। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल इकाई-13 बांदा की ओर से 5.93 करोड़ की लागत से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुलपहाड़ के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। डीएम ने कार्यदायी संस्था को भवन हस्तांतरण के लिए 15 दिन का समय दिए। साथ ही लाइब्रेरी, शौचालय आदि का निरीक्षण किया और जो कमियां मिलीं उन्हें जल्द ही पूरा करने के लिए कहा। डीएम ने डीआईओएस प्रेमचंद को बिजली निगम से सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने जांच कमेटी को निर्देशित किया कि अनुबंध में दिए गए मानक के अनुसार कार्य किया गया, उसकी रिपोर्ट प्रेषित की जाए। इस मौके पर सीडीओ बलराम कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
अवनीश कुमार बने एसडीएम चरखारी
चरखारी (महोबा)। अवनीश कुमार तिवारी को एसडीएम चरखारी बनाया गया है। डीएम गजल भारद्वाज ने जनपद झांसी से स्थानांतरित होकर महोबा आए अवनीश कुमार तिवारी को एसडीएम चरखारी पद पर तैनात किया है। एसडीएम ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय मिले, यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। (संवाद)