फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रत्येक बूथ को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को महोबा नगर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष व महोबा नगर प्रभारी योगेश मिश्रा रहे जबकि बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता ने की। इस दौरान आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, शक्ति केंद्र सम्मेलन, गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई। सभी बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने और प्रत्येक बूथ को अधिक सशक्त बनाने का आहवान किया गया। इस दौरान दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मयंक गोयल, संदीप कुशवाहा, मयंक मिश्रा, अनुज सोनी, राजेश यादव, गयाप्रसाद राठौर, संतोष वर्मा, विजय नामदेव, जितेंद्र चौरसिया, अभिषेक परमार, तुलसीदास, डॉ. राजेश चौरसिया, दुर्गेश, संजय राजपूत मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें