फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रहरियों से बनाए रखें संवाद : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। किसान आंदोलन और आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर ग्राम प्रहरियों से संवाद बना कर रखा जाए। इससे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखकर उन्हें रोका जा सकेगा। यह बात चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के आईजी के सत्यनारायाण ने शुक्रवार को कबरई थाने का मुआयना करने के दौरान थाना प्रभारी को दिए।
विज्ञापन

आईजी ने कबरई थाने के निरीक्षण के दौरान अपराध और शस्त्र रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेज, कोविड केयर डेस्क व महिला हेल्प डेस्क को देखा। इस दौरान आईजी ने पाया कि थाना स्तर पर जो भी शिकायतें आई हैं, उनको रिकॉर्ड किया गया है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सहायता के लिए महिला हेल्प डेस्क की तरफ से महिलाओं से संबंधित शिकायतों व समस्याओं निराकरण किया जा रहा है।
आईजी ने थाना कबरई में अपराधों की समीक्षा की। इसमें दहेज हत्या व दुष्कर्म के कुछ मामलों में वांछित के खिलाफ प्रीवेंटिव कार्रवाई बढ़ाने पर जोर दिया। सीसीटीएनएस कार्यालय के रिकॉर्ड को अप-टू-डेट रखने के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस संदर्भ में आने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण समय से किए जाने को कहा। इस दौरान सीओ नगर कालू सिंह, कबरई थाना प्रभारी दीपक कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र मिश्रा समेत कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें