कुलपहाड़/चरखारी/अजनर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टाॅल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन पत्र भी भरवाए गए। ब्लॉक प्रमुख ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई।
कस्बा कुलपहाड़ के लोहिया नगर व कठवरिया में नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया और विधानसभा चरखारी के विस्तारक उज्ज्वल की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में किस्त न मिलने से पीड़ित लोगों की शिकायत सुनी गई। वृद्धावस्था, विधवा पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं के आवेदन भरवाए गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जैतपुर मानवेंद्र सिंह, सोनू सिंह परिहार, राकेश भट्ट, दिनेश गोस्वामी, हृदेश द्विवेदी, दुर्गेश सोनी, राहुल साहू आदि मौजूद रहे।
चरखारी संवाद के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रिवई गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर उप निदेशक कृषि डाॅ. एकेएस यादव, ब्लॉक प्रमुख सीमा कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष चरखारी ग्रामीण अरविंद गुप्ता, रविराज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
अजनर संवाद के अनुसार जैलवारा गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीणों को किसान सम्मान निधि, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पिछडा वर्ग शादी अनुदान, कन्या सुमंगला आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संदीप राजपूत, जिला उपाध्यक्ष भाजपा महेंद्र राजपूत, राजेश राजपूत, मुकेश त्रिपाठी, पवन राजपूत, आलोक आदि मौजूद रहे।