फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कॅरिअर मेले में प्रतियोगी परीक्षाओं की दी जानकारी

Sun, 23 Nov 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 22 एचएएमपी 18- रीवन गांव स्थित जीआईसी में कॉरियर मेले में बोलते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
मौदहा। क्षेत्र के रीवन गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में शनिवार को कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी गई। साथ ही रोजगार परक शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्य अतिथि अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी प्रमोद कुमार केसरवानी रहे। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा रहे। केसरवानी ने बताया कि तैयारी करते समय अपने लक्ष्य पर नजर रखे। उसी पर फोकस कर आगे बढ़े। तभी सफलता मिलेगी। इस दौरान बीपीसीएम अब्दुल शमीम, सूरज, स्मृति, आदित्य, अली अहमद, भरत, डॉ. यज्ञेश कुमार, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, प्रकाश गौरव गौतम, निवेदिता सिंह, संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

आज से खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ


मौदहा। कस्बे के रहमानिया खेल मैदान में शुरू हो रहे अखिल भारतीय खेल महोत्सव 2025 को लेकर कमेटी ने जानकारी दी। इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

निजामी स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष बीतू बादशाह ने बताया की पहले फेस में टेनिस क्रिकेट, दूसरे फेस में लेदर क्रिकेट, तीसरे फेस में वालीबॉल और चौथे व अंतिम फेस में ऑल इंडिया हाॅकी टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसका समापन 14 दिसंबर को किया जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच टीम यूथ ब्रिगेड बनाम छिमौली सुपर किंग के बीच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच केजीएन बनाम स्टार वाइस के बीच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें