फोटो 22 एमएएचपी 17 परिचय-दंगल में दावपेच दिखाते पहलवान। संवाद
महोबा। अमर शहीद बालेंद्र सिंह की जन्मभूमि गंज गांव में स्थित सिद्ध बाबा मेला परिसर में दो दिवसीय विराट दंगल शनिवार से शुरू हो गया। पहली कुश्ती हिमाचल के बाबा लाडी पहलवान व पंजाब के सोनू पहलवान के बीच हुई। दस मिनट तक चली जोर आजमाइश के बाद लाडी पहलवान विजेता बने। दूसरी कुश्ती में राजस्थान के मौसम अली ने महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान को हराया। रविवार को दूसरे दिन 15 से अधिक कुश्तियां होंगी। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक कोमल सिंह, सत्येंद्र अग्निहोत्री, भगवान सिंह यादव, संजय सिंह, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।