फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पूर्व बसपा प्रत्याशी समेत दो कारोबारियों के क्रशर प्लांटों पर आयकर विभाग का छापा

Thu, 12 Mar 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 17 परिचय-कबरई के कानपुर रोड स्थित श्रिया ग्रेनाइट के बाहर खड़ीं आयकर विभाग की ट
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। वर्ष 2019 में हमीरपुर-महोबा लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले क्रशर कारोबारी दिलीप सिंह और कारोबारी सोमेश भारद्वाज के क्रशर प्लांटों पर आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की। सुबह करीब साढ़े दस बजे आयकर के अधिकारी पुलिस बल के साथ दिलीप सिंह के एक व सोमेश के दो क्रशर पर एक साथ पहुंचे और कर्मचारियों के आवागमन पर रोक लगा दी। टीम ने सभी कर्मचारियों को अंदर ही रखा और कारोबार से जुड़े अभिलेख, मोबाइलों को जब्त कर जांच शुरू कर दी। इस छापामारी से अन्य क्रशर संचालकों में खलबली मची रही। शाम सात बजे तक टीम के अधिकारी प्लांटों के कार्यालयों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

बांदा निवासी दिलीप सिंह की कबरई में जगदंबा ग्रेनाइट के नाम से क्रशर संचालित है। इसी तरह से बांदा निवासी सोमेश भारद्वाज की कबरई में कानपुर सड़क पर श्रिया ग्रेनाइट और दिदवारा में भी इसी नाम से क्रशर संचालित हो रहा है। बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे आयकर विभाग की तीन टीमों ने एक साथ तीनों फर्म पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की। टीम ने क्रशर में पहुंचते ही कर्मचारियों के मोबाइल जब्त किए और यहां बने कार्यालय में पहुंचकर क्रशर कारोबार से जुड़े अभिलेखों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आयकर विभाग की छापेमारी की खबर पर अन्य कारोबारी भी स्तब्ध रह गए और एक-दूसरे को फोन लगाकर कार्रवाई के बारे में जानकारी जुटाते रहे। सुबह साढ़े दस बजे से पहुंची टीम ने यहां के कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की और यह जांच-पड़ताल खबर लिखे जाने तक चलती रही। आयकर टीमों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कोई जानकारी नहीं दी गई। बता दें कि बांदा निवासी दिलीप सिंह 2019 में हमीरपुर-महोबा संसदीय सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और हार गए थे। बसपा से चुनाव लड़ने के कारण दिलीप सिंह की बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा से भी नजदीकी की बात चर्चा का विषय बनी रही जबकि सोमेश भारद्वाज कारोबारी हैं।

फोटो 11 एमएएचपी 17 परिचय-कबरई के कानपुर रोड स्थित श्रिया ग्रेनाइट के बाहर खड़ीं आयकर विभाग की ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें