फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्रिकेट में कबरई क्लब ने गरौठा को 35 रनों से हराया

Sat, 21 Feb 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। खरेला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार से आगाज हो गया। पहला मैच कबरई क्लब व गरौठा क्लब के बीच हुआ। जिसमें कबरई क्लब ने 35 रनों से जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


काशी प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ राठ नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव बुधौलिया, सभासद भानुप्रताप सिंह और समाजसेवी अभिषेक मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कबरई क्लब 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में गरौठा क्लब की शुरूआत खराब रही। एक के बाद एक विकेट गिरने से पूरी टीम 69 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे कबरई क्लब ने 35 रनों से मुकाबला जीत लिया। कबरई क्लब के गेंदबाज आतू ने 10 गेंद में 17 रन बनाए और चार विकेट लिए। जिस पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका शिवम सिंह व शानू सिंह ने निभाई। इस मौके पर रानू तिवारी, योगेंद्र पचौरी, आर्यन, आशीष तिवारी, कुलदीप सचान, सभासद प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें