फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरा डेरा पर छापा, धधकती मिलीं अवैध शराब भट्ठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। चरखारी थाना पुलिस ने कबूतरा डेरा सूपा में छापा मारा तो वहां अवैध शराब की भट्ठियां झधधकती मिलीं। पुलिस ने शराब बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर 2050 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने पांच क्विंटल लहन व भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशि कुमार पांडेय ने टीम के साथ गुरुवार को कबूतरा डेरा सूपा में दबिश दी। वहां से लखपत कबूतरा, बाबू कबूतरा व हरिश्चंद्र अहिरवार को अवैध देशी शराब बनाते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने जमीन के अंदर रखे गए ड्रमों से 2050 लीटर अवैध शराब बरामद की। पांच क्विंटल लहन व शराब की भट्ठियां नष्ट कर दीं। थाना प्रभारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए अवैध शराब तैयार की जा रही थी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें