फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घर में ताला लगाकर जाएं तो पुलिस को करें सूचित ः एसएचओ

Sun, 07 Jan 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। पुलिस चौकी बेलाताल में रविवार को कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ भास्कर मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों, ग्राम प्रधानों व नागरिकों ने आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर अपने सुझाव साझा किए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आपराधिक प्रवृत्ति वालों पर लगातार नजर रखी जाएगी। क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि यदि घर के सभी सदस्य घर का ताला लगाकर बाहर जाते है तो पुलिस को सूचित करें या किसी रिश्तेदार, पड़ोसी को घर में रहने की व्यवस्था करें। ताकि चोरी की घटनाओं का टाला जा सके। कहा कि यातायात नियमों का पालन कराया जाएगा। बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं का गंभीरता के साथ निस्तारण कराना प्राथमिकता है। बैठक में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, एसआई राजेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद नायक, मौला बक्स, महेंद्र द्विवेदी, जगत सिंह, ग्राम प्रधान लमौरा अशोक नायक, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रवेंद्र सेठ, मैथिलीशरण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें