फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मंदिर का ताला तोड़कर राम, जानकी व लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी

Sun, 01 Mar 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के सेलापुरवा गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने गर्भगृह से राम, जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी कर ली। तीनों प्रतिमाएं पीतल व एक अन्य धातु से मिलकर बनी थीं। सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी को जब इस घटना की जानकारी मिली, उनकी सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुरवा पनवाड़ी गांव निवासी रमेशचंद्र, सेलापुरवा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी हैं। रोज की तरह वह शुक्रवार की शाम को पूजा करके मंदिर के गर्भगृह व गेट का ताला बंद करके अपने घर आ गए। शनिवार की सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो गेट पर लगा ताला टूटा पड़ा था। अंदर गर्भगृह का ताला भी टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो राम, जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां गायब मिलीं। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
पुजारी रमेशचंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंदिर का निर्माण वर्ष 2009 में हुआ था और वर्ष 2011 में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। तीनों प्रतिमाएं पीतल व एक अन्य धातु से निर्मित हैं। इनकी ऊंचाई करीब पौने दो फीट है। बताया कि जानकी जी की प्रतिमा पर चांदी की पायल व सोने का लाॅकेट भी था जबकि श्रीराम और लक्ष्मण की मूर्ति के हाथ में चांदी का धनुष था। प्रतिमाओं की कीमत करीब 95 हजार रुपये, जेवर 10 हजार रुपये और धनुष 40 हजार रुपये का है। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र का कहना है कि चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें