फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी जनरेट न होने से नाराज प्रधानों ने दिया धरना

Thu, 30 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
डीएम से वार्ता करते प्रधान संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पंचायतीराज संगठन के तत्वावधान में बुधवार को जिले के प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्पा देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रधान पहुंचे। जिला महामंत्री शिवरतन सिंह ने कहा कि विकास विभाग की उपेक्षा के चलते गांव के विकास कार्य अधूरे हैं। प्रदेश के संपूर्ण जिलों में 14वें वित्त और राज्य वित्त के खाते आनलाइन होने के आदेश के बाद आईडी प्रत्येक ब्लाक में जनरेट हो गई, लेकिन जिले के चारों ब्लाक में आईडी चार माह बाद भी जनरेट नहीं हो पाई।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष लखनलाल ग्राम प्रधान लुहारी, शिवकुमार तिवारी और सुनील सिंह प्रधान निसवारा आदि ने प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद प्रधान संगठन का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला और समस्या बताई। डीएम ने डीपीआरओ से वार्ता के  बाद चारों ब्लाकों में आईडी दो दिन के अंदर जनरेट कराए जाने का भरोसा दिया। इस मौके पर ब्लाक चरखारी अध्यक्ष कपिल तिवारी, पनवाड़ी अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी, गोरखा प्रधान गुलाब सिंह, कुड़ार प्रधान जयप्रकाश, राजकुमार सिंह पाठक, शालिनी सिंह प्रधान देवगनपुरा, अर्जुन सिंह, श्रीनगर प्रधान प्रतिनिधि अमित दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें