फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से लाखों रुपये कीमत के उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। देर रात शहर के आल्हा चौक के घरों में हाई वोल्टेज आने से लाखों रुपये कीमत के इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। दो दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग खराबी को दूर नहीं कर सका। जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के आल्हा चौक में स्थापित ट्रांसफॉर्मर से गांधीनगर समेत कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति होती है। 14 मई की रात 12 बजे अचानक ट्रांसफॉर्मर जल गया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। रविवार शाम दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया गया लेकिन लोड अधिक होने से दोबारा ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई। जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। रात करीब 11 बजे एक बार फिर आपूर्ति शुरू हुई लेकिन हाई वोल्टेज करंट से उपभोक्ता तौफीक अहमद का कूलर, पंखा, रामस्वरूप का कूलर व एलईडी बल्ब, मोनू की टीवी, कूलर समेत 20 से अधिक घरों के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

एसडीओ अनूप कुमार का कहना है कि बिजली लाइन में लोड अधिक होने के चलते दिक्कत आ रही थी। नई लाइन डलवाई गई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें