थाना महोबकंठ के ग्राम रुरीकला में एक मकान में आग लग जाने से ढाई लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सारा गृहस्थी का सामान, नकदी व खाद्यान्न सामग्री जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कानूनगो और लेखपाल ने आग से हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार की।
ग्राम रुरीकला निवासी नूर मोहम्मद मंसूरी बच्चे शादी समारोह में रिश्तेदारी में गए थे और नूर मोहम्मर मंसूरी मंगलवार को सुबह शौच क्रिया के लिए गया। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से मकान में आग लग गई। घर सूना होने के कारण धीरे धीरे मकान जलता रहा और पडोसियों को भनक तक नहीं लगी। बाद में छप्पर से आग की लपटे निकलती देख ग्रामीण दौड़ पड़े और हैंडपंपों और कुओं से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामना गेहूं, दाल व अन्य खाद्यान्न सामग्री जलकर राख हो गई।
6 मई को नूर मोहम्मद के बेटे की शादी में मिला फर्नीचर व अन्य दहेज का सामान जलकर राख हो गया। अस्त्रग्निकांड की घटना के बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल और कानूनगो ने आग से हुआ नुकसान का आंकलन किया और रिपोर्ट तैयार कर ली है। लेखपाल का कहना है कि रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी जाएगी। उधर आग से सब कुछ जलकर बर्बाद हो जाने के बाद पीडित परिवार के सामने दो जून की रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया। साथ ही ओढने बिछाने के कपडे जल जाने से पीड़ित का परिवार खासी दिक्कत से जूझ रहा है।