फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की समस्या जल्द हाोगी दूर

Tue, 09 Jun 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला महाोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि प्रदेश में बिजली की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा। सपा सरकार इस पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में तेजी से विकास कार्य हुए हैं।  डिलेवरी के लिए महिलाओं व घायलों को तत्काल अस्पताल भेजे जाने के लिए 108 और 102 नंबर की एंबुलेंस चलाई जा रही है। कहा कि गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन देकर उन्हें दो जून रोटी मयस्सर कराई है। कहा कि सपा सरकार की बढ़ती लोक प्रियता से अन्य दलों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलवार को विरमा भवन में बातचीत कर रहे थे, उन्होंने कहा कि छह माह में दो बार हुए चरखारी विधानसभा उपचुनाव में यहां की जनता ने दोनो बार सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाई। इसलिए वह यहां की जनता का आभार प्रकट करने आए हैं। कहा कि बुंदेलखंड का कश्मीर कहे जाने वाले चरखारी में अब  विकास की गंगा बहाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चरखारी को विकसित करके इसे पर्यटक केंद्र बनाया जा सकता है।
कहा कि सपा सरकार ने चुनाव से पहले किए वादे पूरे कर दिए हैं। शिक्षामित्रों को टीचर बनाकर जो उन्हें तोफा दिया है वह पूर्व की सरकारें भी नहीं कर सकी। कहा कि अब 3000 हजार रुपए पाने वाले शिक्षामित्र तीस हजार के करीब वेतन पाएगा, जिससे उनका परिवार खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 72 हजार प्रशिक्षुओं को नौकरी दी है, इसके अलावा पुलिस में भर्ती कराकर हजारों लोगों को रोजगार दिया है। जिला अस्पताल में जांचे नि:शुल्क करने का काम सपा सरकार ने किया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सिद्घगोपाल साहू, हमीरपुर महोबा सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, जिलाण्ध्यक्ष बाबू मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें