फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: अन्ना पशुओं से परेशान किसानों ने हाईवे जाम किया

विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने सोमवार को कानपुर सागर हाईवे पर पशुओं को ले जाकर जाम लगा दिया। एक घंटे तक हाईवे जाम रहने से कई वाहन सवार फंसे रहे। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार यादव व सीओ सदर जटाशंकर राव ने किसानों को समझा-बुझाकर उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्राम मामना और मिरतला के किसान दो सौ से ज्यादा अन्ना पशुओं को खदेड़ कर कलक्ट्रेट के पास बनी कान्हा गोशाला में बंद करने के लिए ले गए। गोशाला में मौजूद लोगों ने अन्ना पशुओं को बंद करने से मना कर दिया। इससे नाराज किसानों ने मवेशियों को ले जाकर कानपुर सागर हाईवे पर ग्राम मामना तिराहे के पास सड़क पर खड़े कर दिया और हाईवे पर जाम लगा दिया।
जाम के चलते दोपहर में करीब एक बजे महोबा से श्रीनगर, छतरपुर, नौगांव, खजुराहो, सतना, पन्ना व ग्वालियर आने-जाने वाले कई वाहन जाम में फंस गए। जाम की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सदर, सीओ व कोतवाली प्रभारी एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को बताया कि कान्हा गोशाला में क्षमता के अनुरूप अन्ना पशु पहले से ही बंद हैं। उसमें क्षमता से अधिक पशु नहीं बंद किए जा सकते हैं। उपजिलाधिकारी ने उनकी समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन देकर करीब दो बजे जाम खुलवाया। किसानों ने बताया कि अन्ना पशुओं की वजह से उनके सामने फसल को बचाने की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें