फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्कूल पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, हादसा बचा

Sat, 01 Feb 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय इ​मिलिया में टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन का तार।  - फोटो : प्राथमिक विद्यालय इ​मिलिया में टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन का तार।
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक कबरई के प्राथमिक विद्यालय इमलिया में स्कूल के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि तार टूटने के समय विद्यालय में कोई भी बच्चा मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय इमिलिया के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। प्रधान के पति बलवंत सिंह ने कई बार बिजली विभाग व बीएसए को मामले से अवगत कराते हुए हाईटेंशन लाइन अलग कराने की मांग की लेकिन कुछ नहीं हुआ। सुबह विद्यालय परिसर में तार टूटकर गिर गया। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई। तब कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त कराते हुए आपूर्ति बहाल कराई। प्रधानाध्यापिका प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि हाईटेंशन लाइन अलग कराए जाने के लिए कई बार शिकायती पत्र दिया गया है। वहीं हाईटेंशन लाइन निकली होने से विद्यालय आने वाले बच्चे भयभीत हैं।

16 परिषदीय, 12 माध्यमिक स्कूलों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में संचालित 16 परिषदीय स्कूल व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 12 विद्यालय ऐसे हैं, जिनके भवन और परिसर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। ऐसे में इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह हाईटेंशन लाइन बड़ा खतरा हो सकती हैं। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी स्कूलों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को नहीं हटवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 16 परिषदीय व 12 माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटवाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई थी। 31 अक्तूबर 2024 को यह प्रस्ताव शासन को भेजकर 81 लाख 55 हजार 763 रुपये के बजट की मांग की गई थी लेकिन अभी तक बजट नहीं मिला। ऐसे में स्कूलों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को नहीं हटवाया जा सका।
उधर, बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की सूचना उच्चाधिकारियों दी गई है। स्कूलों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही विद्यालयों के ऊपर से बिजली लाइन हटवाई जाएगी।


इन विद्यालयों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन
महोबा। जिले में जिन परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है उनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय हिलुआ व फतेहपुर बजरिया, नटर्रा, प्राथमिक विद्यालय रावतपुरा, संतोषपुरा, अतरौली, पहरेथा, बम्हौरी गोसाईं, बरदा समेत 16 स्कूल शामिल हैं। वहीं जिन माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है, उनमें नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी, जीआईसी श्रीनगर, जीजीआईसी जैतपुर समेत 12 स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें