फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बीए के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 01 Feb 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के बलचौर गांव में बीए के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बलचौर निवासी राघवेंद्र श्रीवास (22) शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह बड़े भाई के साथ रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार की शाम वह गांव से महोबा जाने की बात कहकर निकल गया। रात को उसने गांव के बाहर लगे बरगद के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़े भाई दीपक ने बताया कि कुछ दिनों से वह अवसाद में रहता था। घर में किसी प्रकार का कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को कॉलेज में पेपर देकर वह बाइक से गांव गया था। शुक्रवार की शाम उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें