फोटो 14 एमएएचपी 12 परिचय-पीएचसी अजनर में मरीज का रक्तचाप नापता डॉक्टर। संवाद
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर, खमा और अकौना में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों की टीम ने 149 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।
सीएमओ डॉ. विनय कुमार के निर्देशन व सीएचसी जैतपुर अधीक्षक डॉ. पीके सिंह की देखरेख मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ। पीएचसी अजनर में आयोजित मेले में डॉ. रामकुमार वर्मा, डॉ. वैशाली सोनी, भगवती, नीतू और अरुण की देखरेख में 47 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान लैब टेक्निशियन शैलेंद्र द्विवेदी ने पांच मरीजों के रक्त नमूनों की जांच भी की। वहीं, पीएचसी खमा में डॉ. प्रेम नारायण शर्मा, डॉ. जेपी पस्तोर व डॉ. शैलेंद्र सिंह की टीम ने 52 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं।
इसी तरह पीएचसी अकौना में भी 50 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ व उबला हुआ पानी पीने और खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।