पुलिसकर्मियों को चाय-बिस्किट खिलाते कार्यकर्ता
- फोटो : MAHOBA
महोबा। संकट के इस समय में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता भी आगे आए हैं। तीखी धूप के बीच ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को चाय, नाश्ता व अन्ना पशुओं को भूसा खिला रहे हैं। ई-रिक्शा में सुबह से चारा भरकर पूरे शहर के भ्रमण के दौरान मिलने वाले बेजुबानों का पेट भरने की इस पहल की हर कोई सराहना कर रहा है।
जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला के नेतृत्व में अनमोल द्विवेदी, हर्ष परिहार, हेमंत, प्रतीक गुप्ता, आशीष बंसल, अमन, साहिल सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर निकल जाते हैं। भाजपा जिलामंत्री व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षका मालती विश्वकर्मा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को पानी व लंच पैकेट पहुंचा रही हैं।
एबीवीपी के नगर मंत्री अर्पित चौरसिया के नेतृत्व में जीतू चौरसिया, सचिन, पुष्पेंद्र आदि ने पुलिसकर्मियों को पानी व बिस्किट खिलाया। चंसौरिया