फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती मना रहे एक दर्जन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले आरोपी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन कर सार्वजनिक रूप से अंबेडकर जयंती मना रहे एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी लोगों से मंगलवार को अंबेडकर जयंती अपने-अपने घरों में मनाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मोहल्ला नयापुरा नैकाना में बैनर लगाकर सामूहिक रूप से जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए।
सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने आयोजन स्थल से कालीदीन व गोकुल निवासी नयापुरा नैकाना को गिरफ्तार कर लिया। कार्यक्रम में शामिल अजय, बाबू, राहुल, मोती अनुरागी, मनोज, अनिल, कसिया, रमाकांत, पुष्पेंद्र समेत 10 लोग भाग निकले। पुलिस ने सभी पर धारा 188 व 271 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने कहा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें