पहाड़ तोड़ने के लिए हैवी ब्लास्टिंग के खिलाफ धरना देते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
महोबा। पहाड़ तोड़ने के लिए गहरा गांव में हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। इससे पत्थर टूटकर लोगों के घरों में गिर रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को धरना दिया। विकासखंड कबरई के ग्राम गहरा में आबादी के नजदीक स्थित पहाड़ पर हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। इससे पत्थर घरों में टूटकर गिर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष जगराम तिवारी और ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन सिंह तोमर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह और पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन दिया। इस दौरान शंकरदीन, रामफूल, स्वामीदीन, इंद्रजीत, दीनदयाल, सतेंद्र सिंह, मनीष समाधिया, संतोष कुमार, लखन, बलराम, प्रदीप, सतेंद्र आदि ने बताया कि प्रतिबंधित हैवी ब्लास्टिग से नजदीक स्थित स्कूल और आबादी को खतरा है। बरसते पत्थर से आए दिन ग्रामीण चुटहिल हो जाते हैं। हैवी ब्लास्ंिटग रोकने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।