फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन जागरुकता शिविर में दबंगों ने ग्राम प्रधान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ की ग्राम पंचायत कमालपुरा में वैक्सीनेशन के कार्य में सहयोग करना ग्राम प्रधान को महंगा पड़ गया। गांव के अराजकतत्वों ने गाली-गलौज करते हुए प्रधान की मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कमालपुरा के प्रधान मनोज कुमार गांव में शिविर लगवाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे थे। तभी कुछ लोग चुनावी खुन्नस के चलते वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए वैक्सीन का विरोध करने लगे। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। गांव के चंद्रवृत, श्यामभूषण व अरुण कुमार ने ग्राम प्रधान की मारपीट कर दी। जिससे नाराज ग्राम प्रधान संगठन ने प्रधानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि प्रधानों को सुरक्षा नहीं दी गई तो वह वैक्सीनेशन में सहयोग नहीं करेंगे।
उधर कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि प्रधान पक्ष से तीन लोगों और दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। अजनर संवाद के अनुसार चमरुआ गांव निवासी केसर श्रीवास पत्नी किशोरी ने गांव के ही चंद्रभान, रामप्रसाद व सचिन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें