फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरहारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के करहराखुर्द गांव के समीप खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बपरेथा गांव निवासी जसीराम कुशवाहा का पुत्र राजकुमार (25) बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। शनिवार की सुबह वह करहराखुर्द गांव के समीप लाइन ठीक कर रहा था। तभी करंट लगने से वह खंभे से नीचे जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों द्वारा लाइनमैन को सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। एक अन्य घटना में बिलवई निवासी गीता (25) घर में विद्युत बोर्ड से प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से झुलस गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें