फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 96 और निकले कोरोना पॉजिटिव, 880 पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 96 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। अब एक्टिव केसों की संख्या 880 पहुंच गई है। हालांकि गुरुवार को 53 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर वापस लौटे।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने 2059 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें 96 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जिले में टेस्ट पॉजिविटी की दर 3.34 फीसदी है। संक्रमित लोगों में 566 होम क्वारंटाइन है। जबकि 60 कोविड एल-1 व 35 लोगों का उपचार कोविड एल-2 अस्पताल में चल रहा है। सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है। स्वस्थ होने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। दो दिन के अंदर 150 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौटे हैं।
----
वायरल बुखार से पांच की मौत
महोबा। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। तेज बुखार से गुरुवार को पांच लोगों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। आईटीआई चरखारी में फोरमैन के पद पर तैनात याकूब खान (46) एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित थे। सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन बांदा ले जा रहे थे पर रास्ते में मौत हो गई। इसी तरह ननौरा गांव निवासी शिवकुमार (62), सुरहा गांव निवासी शंकरलाल (58), सोनामऊ निवासी चुन्नूलाल (32) व कुलपहाड़ निवासी देवी प्रसाद (55) की वायरल बुखार से मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन

----
चिकित्सीय सेवा के लिए होगा ऑक्सीजन का उपयोग
महोबा। भारत सरकार के आदेश पर जिले में लिक्विड ऑक्सीजन का गैर चिकित्सीय उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा ने आदेश दिए हैं कि जिले में संचालित संबंधित फर्म भंडारित लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति केवल चिकित्सीय उद्देश्य के लिए ही करे। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें