पनवाड़ी (महोबा)। कस्बे में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डोर-टू-डोर जाकर परिवार के एक-एक सदस्य का हालचाल पूछा। बुखार, खांसी व जुकाम के बावत जानकारी दी। सुबह से शाम तक स्वास्थ्य विभाग के टीम के सदस्यों ने एक-एक घर में जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां लीं।
कस्बे में निकले कोरोना पॉजिटिव मरीज के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने गांव में जाकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनके परिवार के सदस्यों के बावत स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। टीम ने बताया कि वह जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपेेंगे। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से बिना काम के बाहर न निकलने की अपील की। संवाद