यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महोबा जिले में शनिवार को कोरोना के दो और मरीज बढ़ गए। जिला प्रशासन ने 400 मीटर का क्षेत्र सील कर दिया है।
विज्ञापन
अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 53 हो गई है। इसमें से 18 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से एक मरीज की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों में 49 प्रवासी हैं।