फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 26 योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Tue, 29 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
बैठक लेते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूटधाम मंडल के कमिशभनर एल वेंकटेश्वर लूे ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। 31 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा 26 योजनाओं के लोकार्पण के साथ सूखा राहत लाभार्थियों को राहत सामग्री, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्याधन, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन और साइकिल वितरण कार्यक्रम की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित विभागों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि व्यवस्था चाक चौबंद रहे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त ने बैठक कर 31 मार्च को  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को लाने ले जाने की सुविधा और विभिन्न योजनाअेंा में शामिल लाभार्थियों की व्यवस्था करने की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुख्ता तैयारी करने का सख्त निर्देश दिया। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने बताया कि 26 योजनाओं का लोकार्पण किया जाना है।

कार्यक्रम में 1500 लाभार्थियों को सूखा राहत सामग्री वितरण, 400 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण और 200 छात्राओं को कन्या विद्याधन की चेक, 50 गरीबों को लोहिया आवास, 300 पात्रों को समाजवादी पेंशन, 250 गरीबों को साइकिल वितरण होगा। डीएम ने महुआ बांध और सालट में टेंकरों से पेयजल आपूर्ति की जानकारी दी और मनरेगा से मजदूरी भुगतान न हो पाने की बात रखी। इस पर कमिश्नर ने ग्राम्य विकास आयुक्त को मजदूरी भुगतान के लिए पत्र लिखे जाने की बात कही। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी, पुलिस अधीक्षक हरिश्चंर, अपर जिलाधिकारी संतोष राय, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें