फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया ईंट लगाने पर सचिव ने जताई नाराजगी

Thu, 04 Feb 2016 12:21 AM IST
He also expressed his displeasure at the shoddy brick
विज्ञापन
विज्ञापन
विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के सदस्य सचिव एसएन अगिभनहोत्री ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय की इमारत और वैकल्पिक समाधान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वैकल्पिक समाधान केंद्र में घटिया ईंट का प्रयोग करने पर सचिव ने नाराजगी जताने के साथ गुणवत्ता परक इमारत का निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उधर अर्चना ग्रेनाइट में विधिक साक्षरता कक्षा का आयोजन किया गया। जहां श्रमिकों व अन्य लोगों को कानून की जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अर्चना ग्रेनाइट में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि गरीब और असहाय लोंगों को कानून के प्रति जागरूक करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी रखें जिसेस किसी का उत्पीड़न नहीं हो। उन्होंने बताया कि गरीबों को मुकदमों की पैरवी के लिए नि:शुल्क वकील मुहैया कराया जाता है। जिला जज चैतन्य कुमार कुल्श्रेष्ठ ने बताया कि रविवार को लोक अदालतों के आयोजन किए जाते हैं।
विज्ञापन


लोक अदालतों में आपसी सुलह समझौतों के आधार पर वादों का निस्तारण हो किया जाता है। छोटे छोटे मामलों को आपस में निपटाने से समय और पैसे की बर्बादी नहीं होती है। इस मौके पर सीेजेएम नवीन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 रामयश जिला खनिज अधिकारी बीपी यादव अैर बीडीओं पीएन दीक्षित मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें