फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें न मानी तो 16 से करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन

Thu, 04 Feb 2016 12:15 AM IST
16 will then state wide movement did not ask
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महोबा ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर कचहरी परिसर में धरना दिया। टीचरों ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो प्राथमिक शिक्षक संघ 16 मार्च से प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन

 धरने को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश पाठक ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में दूध वितरण कराया जा रहा है जबकि आज तक शासन ने दूध का पैसा नहीं भेजा है।

कहा कि सरकार कई बार वेतन बढ़ोतरी, निशुल्क चिकित्सा, अंतरजनपदीय ट्रांसफर आदि मांगों पर विचार कर पूरा का आश्वासन दे चुकी है लेकिन आज तक मांगे पूरी नहीं की गईं। जिससे मजबूरन धरना प्रर्दशन करना पड़ा। ब्लॉक कबरई के अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्य बंद कराया जाएं।
विज्ञापन


इस मौके पर धर्मेंद्र, छत्रपाल, अजय, शीतल, राजकुमार, सुंदरलाल, दिलीप पांडेय, सौरभ कृष्ण कुमार, कुलदीप तिवारी, मनोज वर्मा नवीन कुमार गुप्ता, जयकरन, राजश्वरी, अराधना और कलावती आदि टीचर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें