फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों का करावाएं चरित्र सत्यापन

विज्ञापन
फोटो 05 एमएएचपी 14 परिचय-बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुनते एसपी शशांक सिंह। स्रोत: पुलिस - फोटो : मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
महोबा। एसपी शशांक सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था में सुधार व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई समेत अन्य विषयों पर चर्चा की। व्यापारियों ने अतिक्रमण की समस्या, गुगौरा चौकी के पास सड़क निर्माण के चलते लग रहे जाम, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था आदि के सुझाव दिए।
विज्ञापन

एसपी ने सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। ताकि, जनपद में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से चरित्र सत्यापन कराएं।
साथ ही प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण में अत्यंत प्रभावी हैं, इससे अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी में सहायता मिलती है। साथ ही अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीओ सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ अपराध गौरव उपाध्याय, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता, सेवक नंदवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें