फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मौदहा को 14 रन से हराकर हमीरपुर ने फाइनल में पहुंची

Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो06 एचएएमपी 18- क्रिकेट मैदान में शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। छानी खुर्द में चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हमीरपुर और मौदहा के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें हमीरपुर की टीम ने मौदहा को 14 रनों से शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को छानी खुर्द मैदान में हमीरपुर और मौदहा टीम के कप्तानों के बीच टॉस हुआ जिसमें मौदहा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी हमीरपुर टीम के ओपनिंग बल्लेबाज विशाल और सद्दाम ने सधी शुरुआत दी। ओपनिंग बल्लेबाज विशाल की तीन छक्के और छह चौकों की धुंआधार पारी की मदद से 27 गेंदों में 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसमें हमीरपुर टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 142 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। मौदहा के गेंदबाज गोलू ने तीन ओवर मे 19 रन देकर 3 विकेट झटके। हमीरपुर टीम के 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौदहा टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। दोनों ओपनर बल्लेबाज पॉवरप्ले में महज 39 रन ही जोड़ सके। मौदहा का पहला विकेट साजिद के रूप मे गिरा, साजिद 16 रन बनाकर आउट हुए। मौदहा टीम को अंतिम छह गेंदों में जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी किंतु हमीरपुर टीम की कसी हुई गेंदबाजी के चलते मौदहा टीम 14 रन से हार गई। विशाल के अर्धशतकीय पारी व एक विकेट के हरमौना प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें