फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल

Mon, 12 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरा चौकी के पास एक बोलेरो और बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो जाने से भटीपुरा निवासी उमेश कुमार द्विवेदी 25 गंभीर रूप से घायल हो

गया। ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे नाजुक हालत में मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। दूसरी घटना कबरई में घटी। अंबेडकरनगर कबरई निवासी जुगलकिशोर 40 पुत्र माखनलाल एक क्रेशर के पट्टे की चपेट में आकर आ गया। उसे गंभीर हालत में जिला
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया। गांधीनगर निवासी हिमांशु 27 बाइक से घर आ रहा था तभी फिसल जाने से वह गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जुझार निवासी उत्तम सिंह भी महोबा आते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। बबलू 33 निवासी गांधीनगर बाइक से गिरकर घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें