फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी गैंग ने चंदा एकत्रकर पीड़िता की मदद की

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबी गैंग ने चंदा एकत्र कर पीड़िता की मदद की
विज्ञापन

महोबा। पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में कार्रवाई न होने पर मंगलवार को गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल पीड़िता व महिलाओं के साथ तहसील पहुंची। उन्होंने एसडीएम जितेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि हमीरपुर के करहिया गांव लक्ष्मी की शादी शहर के भटीपुरा निवासी जीतेंद्र कुमार के साथ वर्ष 2007 में हुई थी।
शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर लक्ष्मी का प्रताड़ित किया जाने लगा। एक माह पहले महिला को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिससे वह दर-दर की ठोकरें खा रही है। ज्ञापन देने के बाद गुलाबी गैंग की महिलाओं ने चंदा एकत्र कर पीड़िता को सौंपा और आगे भी मदद व न्याय दिलाने का भरोसा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें