फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को बांटे जीएसटी प्रमाण पत्र

Thu, 29 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
जीएसटी रजिस्ट्रेशन वितरित कराते वाणिज्यकर अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी बिल संसद से पारित कराने के बाद प्रदेश के वाणिज्कर महकमे ने भी जीएसटी लागू कराने की कवायद तेज कर दी है। वाणिज्यकर अधिकारी ने पत्थर मंडी कबरई में एक सैकड़ा से अधिक पत्थर व्यापारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन बांटे। गुरुवार को क्रेशर यूनियन के अलीपुरा स्थित कार्यालय में यूनियन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जीएसटी पर बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि एक अप्रैल 2017 से प्रदेश में जीएसटी लागू किया जाना है। इसी क्रम में व्यापारियों के टिन नंबर जीएसटी नंबर में कंवर्ट कर जीएसटी से जोड़ा जा रहा है। पूरा डाटा व्यापारी का वाणिज्यकर से जीएसटी में तब्दील हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से पूरे भारत वर्ष में व्यापारी कहीं भी जीएसटी नंबर पर खरीद फरोख्त कर सकेंगे। उसकी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का लाभ जिले के व्यापारी को मिलेगा। अब व्यापारी का फार्म 31 आदि लेने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूरे देश में एक्साइज, प्रवेश कर, वैट सहित अन्य कर जीएसटी के रूप में जाने जाएंगे। बैठक में व्यापारी रामकिशोर, गोपालदत्त पांडेय, सूरज गुप्ता, नासिर अली, विष्णु नारायण शुक्ला, इंद्रकांत, बालकिशोर, संतोष निगम, अवधेश त्रिपाठी के अलावा अमित सिंह, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें