फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दूल्हे के भाई की मौत, भांजा घायल

Fri, 20 Apr 2018 11:01 PM IST
mahoba
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
            श्रीगनर (महोबा)।
भाई की शादी से घर लौटते समय नौगांव चौराहे के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दूल्हे के भाई की मौत हो गई जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कालेज झांसी में भर्ती कराया गया। दूल्हे के भाई की मौत के शादीघर में गमगीन माहौल हो गया और शहनाईयों की आवाज थम गई। खुशियां मातम में बदल गई।
थाना श्रीनगर के ग्राम बरा निवासी उत्तम यादव के बेटे देवी दयाल की गुरुवार को मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम नंदगांव में बारात गई थी। शादी समारोह में दूल्हा का छोटा भाई भूप सिंह (19) पुत्र उत्तम सिंह यादव अपने भांजे लवकुश नगर के थाना परथनिया गांव भौरा निवासी मंगल सिंह यादव (18) बाइक से बारात में गए थे। गुरुवार की रात को बाइक से लौटते समय नौगांव चौराहे के पास बाइक रोक दी तभी नौगांव की तरफ आए तेज रफ्तार कार गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने भूप सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि मंगल यादव का उपचार चल रहा है।             
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की खबर फैलते ही शादी घर में मातम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कार सवार मौके से कार समेत भाग निकला।

इनसेट
बाइक रोकना बना मौत का कारण
महोबा। सड़क पर बाइक रोकना भूप सिंह की मौत का कारण बन गया। घायल मंगल सिंह यादव ने बताया कि नौगांव चौराहे के बाद भूप सिंह ने बाइक रोक दी थी। खाने का सामान साथ में था। बाइक पर बैठे वह खा रहे थे। तभी पीछे से आई तेज कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद जब उन्हें होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें