फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात की तैयारियों के बीच दूल्हा लापता, बराती व रिश्तेदारों में मचा हड़कंप, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Tue, 16 Mar 2021 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा के कबरई में जैन परिवार में बरात की तैयारियों के बीच दूल्हा अचानक लापता हो गया। बरात के लिए दरवाजे पर खड़ी गाड़ियां और तैयार रिश्तेदार दूल्हे को खोजने में लग गए। घंटों तलाश के बाद भी दूल्हे का कोई सुराग न लगने पर पिता ने कबरई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


बरात न पहुंचने से वधू पक्ष के लोग परेशान रहे और देर शाम तक फोन घनघनाते रहे। कस्बा कबरई निवासी विनय कुमार जैन के पुत्र डॉ. विभोर जैन की शादी मध्यप्रदेश विदिशा के गांव सिरौंज निवासी रविकांत जैन की इंजीनियर पुत्री से तय हुई थी।

सोमवार को बरात जानी थी, शाम सात बजे से सगाई की रस्में होनी थीं। 16 मार्च को टीका की रस्म तय थी। सोमवार की सुबह बरात रवाना होने की तैयारियां चल रहीं थी। रिश्तेदार व परिवार के लोग निकासी की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक दूल्हा लापता हो गया।
विज्ञापन


घंटों तलाश के बाद भी दूल्हे का कुछ पता नहीं चला। तब परिजनों ने कबरई थाने में घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष कबरई दिनेश सिंह का कहना है कि पिता विनय कुमार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें