फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र का पैसा बर्बाद कर रही प्रदेश सरकार

Tue, 05 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
वार्ता करते पूर्व सांसद गंगाचरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत ने कहा कि केंद्र के पैसे को प्रदेश सरकार बर्बाद कर रही है।राहत पैकेटों में मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री की भी फोटो लगाना चाहिए। बुंदेलखंड में ग्रिड के साथ ही कैडर बनाया जाए। इससे  बुंदेलखंड के लोगों को नौकरी मिल सके।
विज्ञापन


पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री बुंदेलखंड के लोगों को दैवी आपदा से राहत देने के लिए नौ अप्रैल को बैठक बुला रहे हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, कृषि सचिव और सिंचाई सचिव को तलब किया गया है। बैठक में सूखे से निपटने पर विचार किया जाएगा। पांच साल में जिले में 641 लोग आत्महत्या कर चुके हैं।

पूर्व सांसद ने बताया कि वह  प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर महोबा में एम्स और जिले के सभी तालाबों की खुदाई की मांग कर चुके हैं। बुंदेलखंड में किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं । इस मौके पर देवेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें