फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 हजार को और मिलेगी समाजवादी पेंशन

Tue, 05 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन कैंप में आवेदन करने पहुंचे लोग । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना का जिले में 22 हजार लोगों को और लाभ मिलेगा। अभी जिले में 44 हजार समाजवादी पेंशनर हैं। पात्रों को इस पेंशन योजना से जोड़ने के लिए मंगलवार को सपा नेताओं ने कैं प लगाकर आवेदन फार्म भरवाए। कैं प में पेंशन के लिए आवेदन करने वालों की भीड़ जुटी रही।  
विज्ञापन


 समाजवादी पेंशन योजना में जिले को नया लक्ष्य मिला है। इसके तहत 22 हजार नए लोगों को पेंशन मिलेगी। सूबे की सरकार लाभार्थियों को 500 रुपये महीना पेंशन देती है। सपा नेताओं ने कैंप लगाकर पात्राें के आवेदन फार्म भराने का काम शुरू किया है।

मंगलवार को शहर के नेहरू इंटर कालेज के पास सपा नेता अब्दुल तारिक, कलीम मंसूरी ने शिविर लगाकर आवेदन फार्म जमा करवाए। कैंप में सुबह से ही आवेदन जमा करने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही। खामियां होने पर आवेदनों को  दुरुस्त भी कराया गया। कैंप में आने वालों को सपा की योजनाएं भी बताई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें