फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गोवर्धन्नाथजू मेले का हुआ आगाज, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 05 परिचय-ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथजू मेले का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ कराते
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के ऐतिहासिक 142वें गोवर्धन्नाथजू मेले का बुधवार की रात वैदिक मंत्रों के बीच शुभारंभ हो गया। इस दौरान यहां एक माह तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। मेले को लेकर इस बार 32 लाख रुपये का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के मिनी वृंदावन कहे जाने वाले कस्बा चरखारी में दिवाली की परेवा पर 142वां गोवर्धन्नाथजू मेले का शुभारंभ एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने वैदिक मंत्रों के साथ कराया। जो एक माह तक चलेगा। चरखारी में 108 कृष्ण मंदिर है, जिसके चलते इसे मिनी वृंदावन भी कहा जाता है। मेले के शुभारंभ पर मेला मंदिर में स्थापित गोवर्धन पर्वतधारी भगवान कृष्ण व राधा की मूर्तियों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। एमएलसी ने यजमान बनकर अनुष्ठान संपन्न कराया। इससे पहले भगवान कृष्ण और राधा जी मूर्तियों को रथ में सवार कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि यह मेला केवल आयोजन नहीं बल्कि कृष्ण भक्तों की आस्था का केंद्र है। यह मेला बुंदेलखंड के सभी जनपदों के साथ मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा ने बताया कि एक माह तक चलने वाले मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरे, खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। ईओ अमरजीत ने बताया कि मेले को भव्य बनाने के लिए बोर्ड बैठक ने 32 लाख रुपए का बजट पास है। आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अनुसार बजट को खर्च किया जाएगा। साथ ही मेले बुंदेलखंड व स्थानीय दुकानदारों को सस्ती दरों ने दुकानें आवंटित की जाएगी।

फोटो 23 एमएएचपी 05 परिचय-ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथजू मेले का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ कराते

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें