फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अनियमितता पर गोरखा की राशन दुकान निरस्त, अनघौरा की निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। सरकारी राशन वितरण में घटतौली, अनियमितता और उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार की शिकायतों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर गोरखा गांव की सरकारी राशन की दुकान निरस्त कर दी गई जबकि अनघौरा गांव की दुकान निलंबित की गई है। इस कार्रवाई से सरकारी राशन विक्रेताओं में खलबली मची है।
विज्ञापन

गोरखा गांव की राशन विक्रेता रामकुमारी पर घटतौली करने व उपभोक्ताओं से अभद्रता करने के आरोप लगे थे। एसडीएम चरखारी अवनीश तिवारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव और तहसीलदार डॉ. रामानंद मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए। जांच में शिकायतें सही मिली।
इसी तरह अनघौरा गांव में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत रविंद्र, उमेश समेत कई ग्रामीणों ने की थी। महेश, भगवानदास, आत्माराम, श्यामलाल समेत अन्य उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि राशन विक्रेता पॉस मशीन से जुड़े तराजू पर पत्थर रखकर तौल में गड़बड़ी करता है। उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम अनाज मिलता है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने मौके पर ही तौलकर राशन देने की मांग की तो कोटेदार रामू ने उनसे अभद्रता की। शिकायतों के आधार पर एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक और तहसीलदार ने उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए। इसके बाद दुकान निलंबित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें